मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जशपुर में परिवार न्यायालय भवन तथा दंतेवाड़ा-सुकमा में आवास गृह का किया वर्चुअल भूमिपूजन  
  
  छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना को मजबूती, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बड़ी पहल

छत्तीसगढ़  :— माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक
अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में जिला जशपुर में नवीन परिवार न्यायालय भवन तथा जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा के न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास गृह का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल, पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला जशपुर, माननीय श्री न्यायाधीश बिभु दत्ता गुरु,
पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला दंतेवाड़ा वर्चुअल माध्यम से तथा अन्य माननीय न्यायाधीशगण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की वर्चुअल लिंक के माध्यम से गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में व्यक्त किया कि
राज्य की जिला न्यायपालिका में आधुनिक, सुदृढ़ एवं सुविधासंपन्न अधोसंरचना उपलब्ध कराना उच्च न्यायालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।

माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने अपने संबोधन में यह स्मरण किया कि
मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियक्तिु के उपरांत उनकी प्रथम यात्रा दंतेवाड़ा रही थी,माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने दंतेवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करत  हुए कहा कि विगत ढाई वर्षों में दंतेवाड़ा तथा जशपुर के जिला न्यायालयों कीअधोसंरचना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। परिवार न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवास गृह का निर्माण न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के लिए एक अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित होगा तथा न्याय का त्वरित एवं प्रभावी वितरण संभव हो सकेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जिला न्यायपालिका निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और न्यायिक कार्यों में आधुनिक तकनीक का समावेश किया जा रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं समयबद्ध बन सके । यह वर्चुअल शिलान्यास समारोह राज्य के दरस्थ एवं वन क्षेत्रों में न्याय तक पहुँच को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। न्याय प्रदान करना न्यायिक प्रणाली का एक हिस्सा है, लेकिन साथ ही ऐसा माहौल बनाना होगा कि, न्याय प्रणाली से जुड़े हर व्यक्ति को स्वच्छ एवं उचित कार्य-वातावरण प्राप्त हो।
यह उल्लेखनीय है कि माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपतिमहोदय द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दरस्थू जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दरदूर्शितापूर्ण एवं
सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का कार्य हो रहा है,
जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ पक्षकारों को सुविधायक्तु वातावरण शीघ्र न्यायप्राप्त करने की परिकल्पना साकार हो रही है।   

उपरोक्त भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जशपुर के स्वागत भाषण से हुई और समापन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस कार्यक्रम में छ.ग. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से, जिला जशपुर एवं जिला दंतेवाड़ा, सुकमा के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *