*एथेनाल प्लांटबंदी आंदोलन का 13वाँ दिन* *शासन-प्रशासन पर सब्ज़ बाग दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप* *प्लांट के कारण धुएँ और प्रदूषण पर लोग आक्रोशित

बेमेतरा // जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण की आशंका को नकारते हुए कहा गया कि एथेनाल प्लांट से बदबू की जगह सुगंध आयेगी। इस बयान को प्रदर्शनकारियों ने हास्यास्पद और भ्रमित करने वाला बताया। आंदोलनकारियों ने ज़िम्मेदार अधिकारियों के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्लांट से धुआँ और प्रदूषण की जगह शुद्ध वायु और शुद्ध जल निकेलगा कहना बेहद गैर-ज़िम्मेदाराना बयान है। उन्होंने जिला प्रशासन के रवैये को आम जनता के जीवन से खिलवाड़ बताया है।
धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि जिलाधीश अपने एसी चेंबर से बाहर आएं और समय निकाल कर भैंसा गांव का दौरा करने की जहमत उठाएँ।
लोगों ने प्रशासन के चुनौती देते हुए कहा कि जनता को उस आधुनिक तकनीक से अवगत कराएँ जो प्रदूषण की संभावना को खत्म करता है।
आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ उद्योगपतियों को भी आड़े हाथों लिया। जनता की सेहत के प्रति उदासीनता और उद्योगपतियों के साथ सहयोग जैसी दोहरी सोच की प्रदर्शनकारियों ने निंदा की है।
एथेनॉल प्लांट को लेकर प्रदर्शकारियों का तर्क है कि कृषि-संपन्न बेमेतरा ज़िले में कृषि और उससे जुड़े रोज़गार को यह एथेनॉल प्लांट बर्बाद कर देगा। महिला प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में कहा कि गांव में प्रदर्शन करने से कोई लाभ नहीं है। उन्हें बेमेतरा जाना चाहिए तभी जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ेगा और कोई सकारात्मक पहल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *