बेमेतरा // नवरात्रि पर्व की अष्टमी की व्यस्तता के बाद भी लगातार 19वे दिन भी उपवास के साथ ग्रामीण किसान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे धरना स्थल पर डटे हुए है।एथेनाल प्लांट बंदी की मांग को लेकर ग्राम पथर्रा में ग्रामीण 23सितंबर से लगातार धरने में बैठे हुए है।इस समय शासन ,प्रशासन, और उद्योग पति के तरकश से चलने वाले हर तीर और हर चाल को किसान अपने अकाट्य तर्कों से नाकाम कर दे रहे है।प्रशासन की कोई रणनीति सफल नही हो पा रही है।बेमेतरा जिला में किसानो का शांति पूर्ण इतना लंबा आंदोलन पहली बार देखा जा रहा है।हर परिस्थिति से निपटने के लिए किसानों में गजब का जज्बा दिखाई दे रहा है,आंदोलन को आगे बढ़ाने हर दिन हर व्यक्ति अपने अपने हिसाब से सलाह दे रहा है।उनका जुनून और आक्रोश इनकी सफलता की ओर इशारा कर रहा है।किसानो का गुस्सा भी गुजरते दिन के साथ बड़ता ही जा रहा है।नवरात्रि के इस महत्वपूर्ण पर्व के समय धरना प्रदर्शन के लिए समय निकालना इस बात का संकेत है की किसान अपनी मांग पर कितना अडिग हैं।जिस तरह हर दिन हर किसान शासन प्रशासन पर धरना स्थल पर जिस तरह अपनी भड़ास निकाल रहे उससे उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।
दशहरा पर्व के पावन अवसर पर रावण के साथ शासन प्रशासन और एथेनाल प्लांट का पुतला दहन किया जाना प्रस्तावित है।अतः आप सबसे अनुरोध है की ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचने की कृपा करें।शांतिपूर्ण तरीके से हम सब मिल कर दशहरा पर्व का उत्सव मनाएंगे — ग्रामीण जन

