बेमेतरा // बेमेतरा जनपद के सदस्यों ने लाला भारती के नेतृत्व में आंदोलन स्थल पहुंच कर एथेनाल प्लांट बंद का आव्हान करते हुए किसानो का समर्थन किया।जनपद सदस्यों ने शासन और प्रशासन से जन भावनाओं के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया ,उन्होंने कहा की आज के विधायक और मंत्री दूसरो पर दोषारोपण कर अपने कर्तव्य से बच नही सकते। उन्हे सत्ता इस प्लांट को बंद करके के वायदे पर हो दी। गई है।और हम उन्हे उनका कर्तव्य निभाने बाध्य कर देंगे।शासन प्रशासन की कार्य प्रणाली किसानो को धैर्य खोने बाध्य कर रही है।अगर यहां किसी भी प्रकार की अशांति फैलती है तो इसका एकमात्र जिमेद्दार बेमेतरा का जिला प्रशासन होगा।
और जिस तरह से भाजपा सरकार द्वारा बेमेतरा में 11 एथेनॉल और तीन स्पंज आयरन को जिले का गौरव बताया जा रहा वो इस क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात है।इसके साथ ही बेमेतरा जिला जो कृषि प्रधान जिला है,इन प्लांट के माध्यम से कृषि को छिन्न भिन्न करने का कुत्सित प्रयास को सभी किसानो को मिल कर असफल करने के दिशा में कार्य करने आव्हान किया,।शासन और प्रशासन के इस कदम की निंदा की गई।जनपद सदस्यों में प्रमुख रूप से लाला भारती आगरदास भोजराम कुर्रे,कुलवंतीन गजानंद साहू ,रामावतार निषाद सहित अन्य जनपद सदस्य उपस्थित रहे।और..
उपस्थित हो कर इस आंदोलन का समर्थन किया।इन जनपद सदस्यों का अजिताभ मिश्रा के द्वारा श्रीफल और गुलाल से सम्मान किया ।


आंदोलन करियों ने आज एथेनाल प्लांट से होने वाली समस्या और जनता को होने वाली परेशानियों और प्रदूषण के संबंध में जानकारी एकत्रित करके धरना स्थल पर पूरी जानकारी दी और बताया की वहां जनता को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां की प्लांट से होने वाली परेशानियों का पूरा ब्यौरा सभी को उपलब्ध कराया गया।आज विजय दशमी के अवसर सभी वक्ताओं ने शासन प्रशासन की कार्य प्रणाली पर जम कर भड़ास निकाली।अपने संबोधन में अजिताभ मिश्रा ने कहा की आज 500करोड़ से नया विधानसभा भवन और 250 करोड़ की लागत से सीएम हाउस जो बनाया गया है वो हमारे वोट के ताकत से ही बना है।परंतु दुख की बात ये है हमारे वोट से सरकार बना कर अपने लिए नया रायपुर में हरियाली और शून्य प्रदूषण की व्यवस्था कर रहे है।और हमारे लिए बदबूदार प्लांट को जबरदस्ती थोपा थोपने का कार्य किया जा रहा है। ये अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है,इसे हम किसी भी स्थिति में सहन नही करेंगे।हमारा ये आंदोलन की आग को जब तक बुझने नही देंगे जब तक प्लांट में ताला बंदी न हो जाए।,शासन प्रशासन जिस तरह से आंदोलन करियों को छका रहा है और एक से बढ़ कर एक पैंतरा अपना रहा उससे ऐसा प्रतित होता की प्रशासन की मंशा है की यहां अशांति फैले,प्रशासन के इन कदम की सख्त निंदा की गई।आज के कार्यक्रम में पद्मश्री राकेश तिवारी और प्रकाश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज के धरना में 20 दिन में सर्वाधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिद्दीक खान,घनाराम,वीरेंद्र साहू,इलियास अहमद नरेश साहू, खेमाराम साहू सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे



