
बिलासपुर / जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद तीन माह बाद भी में 500 परिवारों को राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आवासीय पट्टा देने के लिए सर्वे का इंतजार है। 12 अगस्त को एसडीएम ने चांटीडीह डबरीपारा में पट्टा देने के लिए सर्वे करने का आदेश जारी किया था लेकिन बीस घरों का सर्वे करने के बाद सर्वे की कार्रवाई बंद कर दी गई आज चांटीडीह क्षेत्र के पार्षद विष्णु यादव डबरी पारा के गरीब परिवारों को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे तथा कलेक्टर को ज्ञापन देकर डबरीपारा के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के लिए आवासीय पट्टा के लिए सर्वे कराने की मांग की गई है, कलेक्टर ने पार्षद को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले के आदेश जारी करेंगें और चांटीडीह समेत जिन इलाकों में आवासीय पट्टे के लिए सर्वे नहीं हुआ है वहां जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जायेगा , पार्षद विष्णु यादव का कहना है कि 12 अगस्त को एसडीएम के द्वारा आवासीय पट्टा के लिए सर्वे करने के आदेश जारी हुए थे पटवारी सहित नगर निगम के जोन इंजीनियर एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चांटीडीह में सिर्फ 20 परिवारों का सर्वे करने के बाद सर्वे बारिश में बंद कर दिया गया तब से लेकर आज तक सर्वे नहीं हुआ है जबकि दुसरी जगह में सर्वे का काम चल रहा है केवल डबरीपारा चांटीडीह में पट्टा सर्वे का काम बंद है पार्षद विष्णु यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी दल के लोग सरकार के खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं और झूग्गी झोपड़ी टूटने का हवाला दे रहे हैं और सर्वे बंद करने की बात कर रहे हैं जो पूर्णतः गलत है हम और हमारी सरकार गरीबों के साथ है और हमेशा रहेंगे।

