सरस्वती शिशु मंदिर बेलतरा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया …

बिलासपुर बेलतरा–सरस्वती शिशु मंदिर बेलतरा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम माता सरस्वती के छायाचित्र पर बच्चों के आए हुए अभिभावक तथा मुख्य अतिथि के द्वारा माल्यार्पण किया गया बच्चों के द्वारा दीप वंदना एवं सरस्वती वंदना किया गया,
उसके बाद सभी अभिभावक एवं मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया उसके बाद पंक्ति में सभी अभिभावकों को बैठाकर बच्चों के द्वारा तिलक, पुष्प ,श्रीफल एवं मुंह मीठा करा कर पूजन किया गया, सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनने ,परोपकारी बनने तथा पढ़ लिखकर विद्वान बनने का आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया पूजन कार्यक्रम समिति के सदस्य जमुना कश्यप एवं रामाधार श्रीवास गुरुजी ने संपन्न कराया। इस बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा अरुण के बच्चे ने हनुमान चालीसा पाठ सुनाकर किया। खेल कूद में विजेता बने सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र अतिथियों के द्वारा दिया गया, समिति के अध्यक्ष तोषण कश्यप जी ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया तथा कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है सभी खेलकूद में भाग लें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो, कार्यक्रम के अंत में आए हुए माताओं के द्वारा गेंद फेंको ,बिंदी लगाओ प्रतियोगिता भी संपन्न हुआ विजेता माताओं को श्रीफल के द्वारा पुरस्कृत किया गया सभी अभिभावकों ने इस मातृ पितृ पूजन दिवस की खूब प्रशंसा किया और कहा की इस प्रकार के संस्कार युक्त कार्यक्रम सिर्फ सरस्वती शिशु मंदिर में ही देखने को मिलते हैं। सभी अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी शिक्षकों और बहन जी को धन्यवाद दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश मेरावी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तोषण कश्यप ,जमुना कश्यप रामाधार श्रीवास ,विकास जायसवाल ,कृष्णा यादव, सुब्रत सोनी, भुवनेश्वर कश्यप ,उषा यादव, अमित यादव ,एकल विद्यालय की बहन जी भगवती धीवर ,प्रधानाचार्य रमेश मेरावी, रोहित, बहनजी पुष्पलता ,परवीना ,मीनाक्षी अन्नपूर्णा एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *