बिलासपुर // दिनांक 18- 9- 23 दिन सोमवार को राजस्व कॉलोनी सरकंडा स्थित सामुदायिक भवन में पत्रकार साथियों की महाबैठक आयोजित की गई है इस बैठक में प्रमुख वरिष्ठ पत्रकारों के समूह द्वारा पत्रकारों के हित में विशेष चर्चा एवं विशेष महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा शहर एवं आसपास के समस्त पत्रकार साथियों से विशेष आग्रह है कि होने वाले इस विशेष बैठक में उपस्थित होकर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें इस बैठक में लगभग 70से 80 पत्रकारों का समूह एकत्रित होगा बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र यादव, उमाकांत मिश्रा, अखिल वर्मा, पंकज खंडेलवाल, विनय मिश्रा, बृजेश बाजपेई, राजेंद्र कश्यप, मनोज श्रीवास्तव, सुरजीत चावला, सहित अन्य पत्रकारों के हितैषी वरिष्ठ पत्रकार साथी शामिल होंगे कृपया यह अपील समस्त सामान्य पत्रकारों के लिए है । बैठक का समय 1:00 बजे दोपहर से 3:00 बजे तक रहेगा।

