
छुरी :- लोतलोता में सीएसईबी वेस्ट राखड़पाइप फटने से सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद, किसान लगा रहे हैं मुआवजा की गुहार।कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत लोतलोता में सीएसईबी वेस्ट राखड़ की पाइप लाइन फटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं,
सीएसईबी की लापरवाही के कारण धान की फसल सड़ने की कागर पर हैं, लोतलोता गांव के किसानों की फसल राखड़ की वजह से खराब हो रहा हैं, पाइप लाइन का राखड़ खेतों में झरने की तरह बह रहा हैं, ऐसे में फसल खराब होने की कगार पर हैं।

ग्राम लोतलोता के सैकड़ों किसानों की खेतों से पाइप लाइन गुजरी हुई हैं, वर्तमान में पाइप लाइन फटने से सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो चुके हैं, जिसके शिकायत सम्बंधित विभाग सहित जिला प्रशासन को किसानों ने अवगत करा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचे हैं।
सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव ने मामले की जानकारी दी, साथ ही किसानों की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की हैं, यादव ने आगे कहा कि जीविकोपार्जन का साधन खेती-किसानी ही हैं, लेकिन धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो रहा हैं,
वहीं सीएसईबी प्रबंधन की तानाशाही से किसान परेशान हैं, ऐसे ही मामला ग्राम लोतलोता के आसपास ग्रामों के किसानों के खेतों में भी पाइप लाइन फटने से धान को भारी नुकसान हुआ हैं, किसानों की समस्याओं पर प्रबंधन सुध तक नहीं ले रहा हैं।
राखड़पाइ लाइन फटने से सैकड़ों किसानों की फसल क्षति हुई हैं, जिसकी शिकायत भी कि गई हैं, किसानों की मांग हैं क्षतिपूर्ति राशि की, मांग पूरी नहीं होगी तो भविष्य में उग्र आंदोलन कि जायेगी, जिसके पूरी जिम्मेदार सम्बंधित विभाग होगा।

