बिलासपुर। वर्तमान में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक विकास अत्यंत आवश्यक है इस कार्य में संलग्न ओसियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क एडवांस कंप्यूटर, पायथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और साइबर सिक्योरिटी में ट्रेनिंग दे रहे। अब यहां के शिक्षकों ने बच्चों की असीमित क्षमता को देखते हुए यह निश्चय किया है 10वी और 11वी के विद्यार्थियों को इंडियन कम्प्यूटिंग ओलंपियाड की तैयारी करवाया जायेगा और उन्हे बेहतर प्रशिक्षण देकर इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ इनफॉर्मेटिक के लिए तैयार किया जाएगा । ओसियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर शुभम् तिवारी ने बताया सरकारी स्कूल के बच्चो में मेहनत और प्रयास करने की असीमित शक्ति है । यह बच्चे बहुत प्रयत्न से अपना लक्ष्य हासिल करते है । सरकारी स्कूल के बच्चे सहनशील, परिश्रमी, अडिग और चंचल स्वभाव के होते है । उन्हे बस सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है । यह बच्चे असंभव कार्य को संभव करने की काबिलियत रखते है । बस जिम्मेदारी है उन्हे सही तरह से मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देने की । ओसियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ बलराम कौशिक जो को विद्यार्थियों करियर डेवलपमेंट और स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम में प्रशिक्षण दे रहे । उन्होंने बच्चो को इंडियन कम्प्यूटिंग ओलंपियाड के लिए प्रशिक्षित करने संकल्प लिया है । पत्रकारों द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इंस्टीट्यूशन के शिक्षक श्रीकांत कर्मकार, अभिषेक साहू, योगेश कौशिक ने भी अपने कार्यक्रम और शिक्षण की जानकारी दी । सरकारी स्कूलों के लिए कर रहे इनके अथक प्रयास में सफलता हासिल करे , हमारी शुभकामनाएं आपके लिए ।


