बिलासपुर :— सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने कट्टा दिखाकर ज्वेलर्स संचालक से लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने संचालक पर हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना राजकिशन नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। आरोपी इको और पैशन प्रो बाइक से आए थे।
लूट की वारदात खजाना ज्वेलर्स में हुई। वारदात के बाद आरोपी ज्वेलर्स संचालक की कार लेकर फरार हो गए।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।

