* ग्राम करमा ( बसहा ) ,भरवीडीह में पटेल जयंती पखवाड़ा विचार गोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ *


बिलासपुर / दिनांक 06 नवंबर को आयोजित होने वाले कूर्मि वार्षिक अधिवेशन एवं पटेल जयंती समारोह के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में प्रतिवर्ष होने वाले इस वृहद आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ से स्वजातीय बंधु पधारेंगे। इस बार यह आयोजन बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सभागार कोनी रोड सरकंडा, बिलासपुर में होगा। जिसके प्रचार प्रसार के लिए चेतना मंच के प्रांत पदाधिकारीगण, प्रदेश महिला टीम, प्रदेश युवा टीम, संभाग पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा प्रदेशभर का दौरा किया जा रहा है। उक्त समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतीथियों के द्वारा शपथ दिलायी जाएगी। साथ ही प्रतिभा सम्मान किया जाएगा जिसके लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी में 85 प्रतिशत अंक पाने वाले विघार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विशिष्ट सम्मान हेतु योग्यता प्रमाण पत्र डा. आनंद कश्यप, अनिल वर्मा, के पास जमा कर सकते हैं। पटेल जयंती के मुख्य कार्यक्रम के पूर्व बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पटेल जयंती पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है। नया सरकंडा, करमा, बरतोरी , भरेवा, पथरिया, तिफरा, सिलदहा, अंडा, भिलाई जयरामनगर, तखतपुर, रतनपुर, पोड़ी, धनिया, जरहागांव, मुगेंली, पेन्ड्रा एवं तेंदुमुड़ा सहित सत्रह स्थानों में जयंती पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28/10/22 को बिलासपुर जिला के ग्राम करमा में वृहद बैठक ली गई , जिसमें प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर कूर्मि लक्ष्मी कुमार गहवई प्रदेशाध्यक्ष, राजकुमार कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत राम कश्यप, दीनानाथ कश्यप (अध्यक्ष, बैसवाड़े कूर्मि उपशाखा ) गुहाराम कश्यप गुरूजी, राधेलाल कश्यप, शिवनारायण कश्यप, मन्नू कश्यप, राजेन्द्र कश्यप ने उपस्थित स्वजातियों को संबोधित किया । बैठक में ग्रामवासी बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी स्वजातियों को चेतनामंच की ओर से कूर्मि पंचांग भंेट कर कूर्मि वार्षिक अधिवेशन एवं पटेल जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।


इसी क्रम में दिनांक 26/10/22 को बिलासपुर जिला के ग्राम भरवीडीह में प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मीकुमार गहवई, प्रदेश सचिव दिलीप कौशिक, संभागीय उपाध्यक्ष पूनाराम कश्यप, संभागीय सचिव यदुनंदन कौशिक, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकुमार कश्यप ने संपर्क कार्यक्रम किया । जिसमें गाँव के शरद कश्यप, भुवनेश्वर कश्यप, मनहरणलाल कश्यप, शरद कुमार कश्यप, मनमोहन प्रसाद बैसवाड़े, भास्कर कुमार बैसवाड़े एवं गजेन्द्र बैसवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी स्वजातियों को चेतनामंच की ओर से कूर्मि पंचांग भंेट कर कूर्मि वार्षिक अधिवेशन एवं पटेल जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। यह जानकारी जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *