उपरोड़ा, 22 अप्रैल 2025: ग्राम देवदुवारी, ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा में 20 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 10 बजे बीड़ी और शराब के लिए हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी सुखराम मंझवार (40 वर्ष), पिता भगऊ राम मंझवार, निवासी ग्राम देवपहरी, ने रत्तूराम मंझवार से बीड़ी और शराब मांगी। रत्तूराम के मना करने पर दोनों में गाली-गलौज और बहस हुई। गुस्से में सुखराम ने टांगी से रत्तूराम पर हमला कर उनके सिर, बाएं पैर की जांघ और भुजा पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
बीच-बचाव के लिए आई रत्तूराम की पत्नी बूंद कुंवर पर भी सुखराम ने टांगी से हमला किया, जिससे उनके सिर और बाएं हाथ की कलाई पर चोटें आईं। रत्तूराम को मृत समझकर सुखराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 14/25, धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से टांगी बरामद की गई और सुखराम को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रिपोर्टर अजय कुमार यादव

