बिलासपुर / भारत सरकार की रेल मंत्रालय द्वारा आम जनता की यात्री सुविधाओं की लगातार अनदेखी करते हुए पूरे देश में हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया है जिसमे सैकड़ों ट्रेनें केवल छत्तीसगढ़ के ही हैं । रेल मंत्रालय की इस जन विरोधी कृत्यों से रेल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रेल मंत्रालय की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 13 सितंबर को पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया है ।
इसी कड़ी में रेल रोको बिलासपुर स्टेशन में आंदोलन की तैयारी के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा द्वारा झगरराम सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की चर्चा हुई।
जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , जिला कांग्रेस , ब्लॉक कांग्रेस , जोन ,सेक्टर एवं बूथ के समस्त पदाधिकारीगण , जिला पंचायत के सम्माननीय सदस्य , जनपद सदस्य गण , सरपंच , आयोग मंडल एवं मंडी के पदाधिकारी ,युवा कांग्रेस , एनएसयूआई ,किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग , अनुसूचित जाति , जनजाति, सेवादल , महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठन उपस्थित थे।

