जैजैपुर :— शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदीडीह, ग्राम पंचायत हरदीडीह, संकुल केंद्र रीवाडीह, विकासखंड जैजैपुर, जिला सक्ती में आज पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय की दिशा में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण के दौरान जामुन, सीताफल, आम, नींबू, कदम, सहजन सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पावन पवन सिंह चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति एवं आतिथ्य रहा। इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक बृजभूषण सिंह चंद्रा, प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक लक्ष्मीनारायण साहू, शिक्षक श्रीमती रसीला खुँटे, गिरधारी लाल केवट, श्रीमती सुशांति कुजूर एवं इन्द्र कुमार खुटियारे उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षिक समन्वयक लोचन प्रसाद चंद्रा, शिक्षक राजकुमार चंद्रा, रामेश्वर चंद्रा एवं घासी जाटवर व कक्षा छठवीं कक्षा सातवीं कक्षा आठवीं के सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विद्यालय परिसर में लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, छाया, फल एवं प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा का माध्यम बनेंगे।
*एक पौधा—भविष्य के लिए एक उपहार* के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

