उमलेश जायसवाल बेलतरा –
विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें शा,पूर्व माध्यमिक शाला गणेश नगर संकुल केंद्र तारबहार के वर्तमान शिक्षिका शबनम सिद्दीकी ने शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका शोभना प्रकाश के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।
सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका शोभना प्रकाश को सम्मानित किया गया। शोभना प्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पहली प्राथमिकता रही है। इस अवसर पर ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी पुष्पा वर्षा व बाजे गाजे के साथ विदाई दी। तत्पश्चात् क्रांति साहू शहरी स्रोत समन्यक ने खुद अपनी गाड़ी से शोभना प्रकाश जी को उनके घर तक छोड़ने गये।
इस मौके पर कांति साहू, मनोज सिंह, प्रभात मिश्रा, लिमुनस मिंज, बी एच राधवरमन,शबनम सिद्दीकी,विजय व छात्र छात्राए उपस्थित रहें ।


