* लंबे समय बाद ऊर्जा शिक्षा उद्यान का दरवाजा आम जनता के लिए खुला *


बिलासपुर :- ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बिलासपुर में जिर्णोधार उपरांत दिनांक 23.06.
2023 से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। समय दोपहर 3:00 से रात्रि 8:00
तक बजे रखा गया है आम जनता आकर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में भ्रमण कर सकते है एवं
स्वच्छ वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं।बिलासपुर ऊर्जा शिक्षा उद्यान के कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार ध्रुव ने बताया कि ऊर्जा पार्क में जिर्णोधार कार्य पूरा किया जा चुका है ।जिसमें विभिन्न प्रकार की एक्टीविटी एरिया बनाई गई है। जैसे :- क्रिकेट एरिया, बॉसकेट बॉल, किड्स प्ले, यंगस्टर सिटिंग एरिया वनस्पति गार्डन मेज गार्डन, ओपन एमपी थियेटर एवं विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधे, फाउण्टेन इत्यादि का जिर्णोधार कार्य किया गया है जिससे आगंतुक विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान अर्जन भी कर सकते हैं। ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बिलासपुर लगभग 13 एकड़ में फैला हुआ है स्वच्छ एवं फेश एयर के साथ-साथ आगंतुकों के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टीविटी एरिया बनाई गई है, जिसमें आम जनता आकर बॉसकेट बॉल खेल सकते हैं। कोच अपने टीम के साथ आकर स्टूडेंट को ट्रेनिंग दे सकते हैं। साथ ही साथ ओपन एमपी थियेटर विथ स्क्रीन का लुत्फ उठा सकते हैं। ओपन एमपी थियेटर विथआउट स्क्रीन बनाया गया है जिसमें स्कूल अपने स्टूडेंट के साथ आकर कार्यक्रम आयोजन कर सकते हैं। स्टूडेंट अपना कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। क्रिकेट एरिया में ऑटोमेटिक बॉल थ्रोईंग मशीन लगाये गये है जिससे आगंतुक क्रिकेट खेलकर / प्रैक्टिस कर आनंद / लाभ ले सकते हैं।मछली घर भी बनाया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के मछलीयों की प्रजातियों को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *