सक्ति (छत्तीसगढ़):— भारतीय युवा कांग्रेस के सक्ती जिला प्रभारी अंकित गौरहा का 16 जनवरी को जिले में आगमन निर्धारित है। यह दौरा स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह केवल औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और सत्ता के खिलाफ संघर्ष की नई शुरुआत का संकेत दे रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अंकित गौरहा अपने दौरे के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक करेंगे। बैठक में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार तथा जनता से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा सत्ता की कमियों को सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया जाएगा।
युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अंकित गौरहा के नेतृत्व में अब सक्ती जिले में चुप्पी टूटेगी और संघर्ष का दौर शुरू होगा। युवाओं की आवाज को पूरी ताकत और बेबाकी से बुलंद किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण दौरे में सह-प्रभारी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भास्कर और मोहनीश साहू भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
यह दौरा युवा कांग्रेस को नया जोश और दिशा प्रदान करने वाला साबित हो सकता है।

