बिलासपुर /भारत शासन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर में नारी शक्ति पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कार के लिए नामांकन ऑनलाईन www.awards.gov.in वेबसाईट के माध्यम से भरा जायेगा। ऑनलाईन नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे संपर्क कर सकते है।

