कांग्रेस का हल्ला बोल- केन्द्र की मोदी सरकार के अधीन रेल मंत्रालय और बिलासपुर रेलवे जोन की तानाशाही तथा जनविरोधी नीतियों एवं गतिविधियों के खिलाफ बिलासपुर सांसद और BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के के घर का घेराव व धरना प्रदर्शन


बिलासपुर / 2 सितबंर शुक्रवार को रेलवे जोन रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा में भारी कटौती, यात्री ट्रेनों का परिचालन बार – बार रद्द करना, ट्रेनों के ठहराव स्टेशनों में कटौती करना, रेल सेवा में छत्तीसगढ़ के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करना… आदि मुद्दों को लेकर अध्यक्ष द्वय जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण/ शहर के नेतृत्व में कुम्भकर्णी निद्रा में सोये भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव के शासकीय निवास नेहरू चौक का घेराव किया जाएगा।
घेराव में
प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव,विधायक,महापौर
,आयोग,निगम,बोर्ड के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सदस्य,अध्यक्ष अपैक्स बैंक ,अध्यक्ष ज़िला सहकारी बैंक ,ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी ,ज़िला/शहर/सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षदगण ,एमआईसी सदस्य,एल्डरमेन, ज़ोन अध्यक्ष,महिला कांग्रेस ,सेवादल,युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई ,नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायत, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत ,ग्राम पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधि,बूथ कमेटी,सेक्टर कमेटी,आईटी सेल-सोशल मीडिया,सभी प्रकोष्ठ,विभाग,मोर्चा ,अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी दैनिक रेल यात्रीगण, जागरूक नागरिकगण , सभी से अपील किया गया है
कि उपरोक्त जंगी प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में साथियों सहित सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *