
उमलेश जायसवाल बेलतरा :– नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, शिक्षा विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल कक्षा 5वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें ग्राम पंचायत बेलतरा में स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर बेलतरा में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के छात्र आशीर्वाद सोरठे ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण किया !
विद्यालय परिवार के द्वारा छात्र का सम्मान बधाई के साथ-साथ पेन, मेडल एवं मीठा से हुआ इस बीच छात्र द्वारा अपने पढ़ने का समय एवं मेहनत के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुआ विद्यालय के डायरेक्टर कृष्ण कुमार ताम्रकार द्वारा बच्चे को बधाई एवं उपहार भेंट किया गया और बाकी बच्चे को भी अच्छे से पढ़ने एवं मेहनत करने का सलाह दिये छात्र के पिता कुंजराम सोरठे ने बच्चों को उत्साहित किया और कहा “अपने लक्ष्य पर नजर और कड़ी मेहनत जरूरी है” इस उपलक्ष में गगन कौशिक ने बच्चों से कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है इस विद्यालय से विगत वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय मे चयन होते थे यह पहला वर्ष है जिसमें विद्यालय से किसी बच्चे ने सैनिक स्कूल का प्रवेश परीक्षा पास किया है आगे भी यह प्रयास रहेगा कि हमारे बच्चे सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, उत्कर्ष विद्यालय, एकलव्य जैसे विद्यालयों में चयन हो और विद्यालय के साथ-साथ बेलतरा क्षेत्र को गौरवान्वित करें प्रतियोगी परीक्षा में चयन होना जरूरी नहीं लेकिन उसे दिलाने का साहस ही यहां के बच्चों को आगे बढ़ाएगा बच्चो को आगे बढ़ाने मे अभिभावक का भी विशेष सहयोग रहा अगर अभिभावक ध्यान देकर फॉर्म नही भरते जानकारी इकट्ठा नही करते तो आज यह दिन देखने को नही मिलता सभी अभिभावको से अनुरोध है कि अपने बच्चे के प्रति ध्यान देकर ऐसे प्रतियोगी परीक्षा को जरुर दिलवाएं इस उपलक्ष्य में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे l


