बिलासपुर/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1472.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1142.7 मि.मी. से 330.1 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1748.4 मि.मी. सीपत तहसील में और सबसे कम बारिश 1136.3 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1666.9 मि.मी., बिल्हा में 1340.4 मि.मी., मस्तूरी में 1434.8 मि.मी., तखतपुर में 1599 मि.मी., कोटा में 1542.2 मि.मी., बोदरी में 1491.1 मि.मी.,बेलगहना में 1296.5 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।

