बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में बिलासपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले एवं प्रदेश भर के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं।
प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बिलासपुर, बेमेतरा एवं जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।

