*अनिल वर्मा को छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच जिला युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया*


बिलासपुर /11/09/22 छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को बिलासपुर के गया सदन में सम्पन्न हुई। प्रांताध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच का प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, संभागीय टीम, जिला युवा प्रकोष्ठ व नगर टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर चेतना मंच के आजीवन सदस्य एवं दीर्घ समय से चेतना मंच में जुड़े अनिल कुमार वर्मा को बिलासपुर जिला के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। जिला युवा प्रकोष्ठ के शेष पदाधिकारियों का चयन वरीष्ठ पदाधिकारियों की सलाह से अध्यक्ष जिला युवा प्रकोष्ठ करेंगे। बैठक में उपस्थित प्रांताध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई, पूर्व प्रांताध्यक्ष डा हेमंत कौशिक, बी आर कौशिक, महासचिव विश्वनाथ कश्यप, राजेन्द्र चंद्राकर, देवनारायण कश्यप, महिला प्रांताध्यक्ष भारती कश्यप, नंदिनी पाटनवार, सुषमा कश्यप, अध्यक्ष प्रदेश युवा प्रकोष्ठ सत्येन्द्र कौशिक, सचिव माला चंद्राकर, संभाग अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, संभाग सचिव यदुनंदन कौशिक, संभाग अध्यक्ष के प्रदीप कौशिक, संभाग सचिव यदुनंदन कौशिक, जिला ग्रामीण अघ्यक्ष देवकुमार चंद्राकर, नगर अध्यक्ष रवीन्द्र पाटनवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। बैठक में मोहन लाल कश्यप, जमुना पाटनवार, प्रीतम कश्यप, विनय कश्यप, जनकराम वर्मा, ईश्वरी चंद्राकर, शकुन्तला पाटनवार, पुनीत राम कश्यप, रामशरण कश्यप और अर्थ वर्मा सहित बड़ी संख्या में चेतना मंच के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *