बिलासपुर में सीजी रास गरबा का धमाल: आज एल्सा घोष और कल श्रद्धा तिवारी के साथ गरबा की धूम!

बिलासपुर, 5 अक्टूबर :— सीजी रास गरबा के तहत ढोलीड़ा का आयोजन आज और कल दो दिनों तक किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक राहुल साहू और सहभागी अथर्व मगर हैं। आयोजन समिति जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।
आज, 5 अक्टूबर को लोकप्रिय अभिनेत्री एल्सा घोष पूरे बिलासपुर वासियों के साथ गरबा नृत्य में शिरकत करेंगी। कल, 6 अक्टूबर को मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा तिवारी बिलासपुरवासियों के साथ मस्ती में झूमते हुए नजर आएंगी।
बिलासपुरवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे इन लोकप्रिय कलाकारों के साथ गरबा खेलकर नवरात्रि का त्योहार मना सकें। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आयोजकों ने सभी बिलासपुरवासियों को इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *