बिलासपुर :— सूर्यवंशी समाज के स्वराज कला मंच के द्वारा दो दिवसीय पर्वत दान स्मृति मेला आयोजित रतनपुर में की गई जहां पहले दिन शोभा यात्रा के साथ प्रतिभा सम्मान, कवि सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ !
* द्वितीय दिवस रविवार 22 मार्च को सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न हुआ जिसमें 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सूर्यवंशी समाज का यह आयोजन बहुत अच्छा है यहां पर एक आदर्श झलकता है वही 26 जोड़े का आदर्श सामूहिक विवाह अपने आप में एक महत्व रखता है। निश्चित ही एक समाज का एकरूपता दिखता है। एवं सभी नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिए ,अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा सूर्यवंशी समाज पहले छोटा-मोटा कार्यक्रम रखना था पर आज यह कार्यक्रम पर्वत दान महोत्सव हमारे पूर्वजों के पुरखा के सुरता के तहत किया जा रहे हैं ।पर्वत दान महोत्सव में आज 26 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे । इस नए दमपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शासन के बगैर सहयोग से यह बड़ा कार्यक्रम हुआ है जो एक एतिहासिक कार्यक्रम है। आगे चलकर मेरा प्रयास रहेगा की इस कार्यक्रम में शासन का भी सहयोग मिले। इस अवसर पर वर वधू के जोड़े को बधाई एवं शुभ आशीर्वाद दिए। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सूर्यवंशी समाज का इस प्रकार के आयोजन को एक अच्छा संदेश बताया तथा साथ ही कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी को साथ मिलकर सहयोग करना चाहिए उन्होंने समाज को बधाई देते हुए वर वधु को आशीर्वाद दिए।
सूर्यवंशी समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर दरिया ने कहा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए स्वराज कला मंच को बधाई दिए एवं जोड़े को समाज की ओर से शुभकामनाएं आशीर्वाद दिए। अन्य वक्ताओं में समाज के महासचिव मनीष सिंगर , धनंजय सिंह ठाकुर सहित सभी वक्ताओं ने समाज की एकता व स्वराज कला मंच बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रामायण सूर्यवंशी ,व आभार स्वराज कला मंच के अध्यक्ष बनवारी लाल सूर्यवंशी ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों को एवं पत्रकारों को शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देव कुमार कनेरी, चंद्र प्रकाश सूर्य, घनश्याम रात्रे पूर्व अध्यक्ष रतनपुर, बाबूलाल सूर्यवंशी प्रहलाद ,सूर्यवंशी ,रहस्य रात्रे, छेदीलाल भार्गव, बी आर लहरे सत्यार्थी, संतोष सूर्यवंशी, टी आर लहरे, उत्तम दर्वे, नागेंद्र दयाल पत्र वाणी, दीपक गढ़ेवाल, पवन मिरी , श्याम दास, बृजभूषण सरवन, हेमंत सूर्यवंशी, रोहित खरे, नंदू सूर्यवंशी ,धर्मेंद्र भास्क,र जवाहर लस्कर, रामकुमार, राम अवतार, मथुरा प्रसाद सूर्यवंशी, नीलकंठ, श्याम कार्तिक, होरीलाल सर्वे, नंदकुमार सूर्यवंशी ,जय नारायण, श्रीमती गंगोत्री देवी ,आरती ,अन्नपूर्णा देवी ,अनीता देवी रामचंद्र भारती , सहित कार्यक्रम में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा तथा बिलासपुर जिले के सभी पदाधिकारी व ग्रामीण जन सह परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बाक्स
सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव आदर्श विवाह के द्वारा सामूहिक विवाह में सभी 26 जोड़े को समाज के लोगों एवं अन्य समाज के अतिथियों ने भी सराहा तथा वेदराम सूर्यवंशी नारायण प्लाजा बिलासपुर, धनंजय सिंह ठाकुर ( भोलू )सेलर अध्यक्ष सरपंच संघ बिल्हा ब्लॉक, सहित कई पदाधिकारी ने भी भेट स्वरूप उपहार दिए।
बाक्स
सभी वैवाहिक जोड़े से पौधे रोपने की अपील, नव दंपति होंगे सम्मानित साखन दर्वे।
सूर्यवंशी समाज के शादी करने वाले तथा नव दंपतियों एवं सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो के साथ ही साथ इस वर्ष शादी किए हुए हैं सभी नवदंपतियों से पांच फलदार पौधे रोकने की अपील सूर्यवंशी समाज के पूर्व महासचिव ने की है कि पौधे रोपते समय फोटो भेजने कि आगरा किया है सम्मानित किया जा सके।

