जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जी , महापौर श्री रामशरण यादव जी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और विरासत पर निगम सफाई कर्मचारियों के साथ बासी बोरे खाकर एक मिशाल कायम किया तथा मजदूरों का उत्साह वर्धन किया देखें वीडियो

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जी ने मजदूर दिवस पर बिलासपुर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ महापौर के बंगले पर उनके साथ बैठकर बासी बोरे खाकर मजदूरों और सफाई कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को एक अच्छा संदेश दिया है ।
छत्तीसगढ़ की समृद्धि परंपरा तथा विरासत के लगातार प्रसार तथा इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के द्वारा आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मेहनतकश कर्मठ मजदूरो के सम्मान दिवस पर बासी बोरे खाने का आह्वान किए थे जिसे आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर शहर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जी , जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय पांडे जी , बिलासपुर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव जी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान जी , कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण तथा भारी संख्या में निगम सफाई कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *