शिवरीनारायण / पामगढ़ : छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा की पूज्य माताजी के निधन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराकर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संघ पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों द्वारा स्वर्गीय माताजी का अंतिम संस्कार मोक्षनगरी काशी (वाराणसी) के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर संपन्न कराया गया। शिवरीनारायण व पामगढ़ क्षेत्र के लिए यह अत्यंत ऐतिहासिक और पवित्र अवसर रहा, जब क्षेत्र की किसी धर्मपरायण माता को काशी के मणिकर्णिका घाट पर मोक्षदायिनी गति प्राप्त हुई।
स्वर्गीय माताजी की अंतिम इच्छा एवं उनकी पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से सद्भाव पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर बरगद (वटवृक्ष) का एक पौधा लगाया। संघ के सदस्यों ने कहा कि माताजी की स्मृति में लगाया गया यह वृक्ष आने वाले समय में विशाल छायादार रूप लेकर लोगों को आश्रय देगा और हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और शिव शर्मा जी के निज निवास पहुँचकर ढांढस बंधाने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
प्रकाश चंद्र अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष),भूपेंद्र पांडे (प्रदेश महासचिव) देवदत्त तिवारी (संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) संतोष मिश्रा,निशिथ तिवारी (सक्ती जिलाध्यक्ष) छोटा भाई (प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला प्रभारी), गौतम साहू (पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), देवकांत यादव (जैजैपुर), जितेंद्र सोनी (जैजैपुर) आदि साथीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने कहा कि माताजी का चला जाना पूरे शर्मा परिवार एवं पत्रकार संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःखातीत सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

