AICC की मेंबर सुभाषिनी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर बोला हल्ला …



बिलासपुर :- बिलासपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सदस्य सुभाषिनी शरद यादव ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लोकतंत्र को खत्म कर अराजक शासन चला रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उन्हें इतना भय हो गया है कि अब उनकी आवाज को दबाने में जुट गए हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में ED मोदी की सेना बनकर ब्लैकमेल कर रही है। यही ED तीन साल पहले तक कहां थी, तब उन्हें भ्रष्टाचार नजर नहीं आया।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा में सुभाषिनी यादव ने कहा कि भाजपा धर्म, जाति से लड़ाने का काम कर रही है
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर केस करने वाला पुरेन्द्र मोदी भी ओबीसी नहीं है। लेकिन, भाजपा देश को धर्म, जाति और वर्ग के नाम पर समाज को बांट कर आपस मे लड़ाने का काम करती है। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा जात पात से ऊपर उठकर काम किया है। कांग्रेस ने ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में बनाया। जबकि, भाजपा के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने ओबीसी अखिलेश यादव के सरकारी बंगला छोड़ने पर गंगा जल से धुलवाया था।
सुभाषिनी यादव ने कहा राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के अलोककारी निर्णयों पर लगातार प्रहार कर रहे थे। नोटबंदी, जीएसटी, चीनी घुसपैठ, अडाणी स्कैम और नरेंद्र मोदी अडाणी संबंध के साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बैक फुट में आ गई, जिसके कारण भाजपा ने राहुल गांधी को हर हाल में लोक सभा से हटाना चाहती थी। इसके लिए एक कुचक्र चलकर अपने कुटिल चाल में आशातीत सफल भी हुआ है।

उन्होंने कहा कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग कर रही है। अगर भाजपा ओबीसी की हितैषी है तब तो उसे तत्काल जातिगत जनगणना कराना चाहिए। फिर इससे भाजपा क्यों डर रही है।

सुभाषिनी यादव ने कहा कि तीन वर्ष पहले तक ईडी को कोई नहीं जानता था। लेकिन, आज ईडी मोदी के व्यक्तिगत सेना के रूप में काम कर रही है और विरोधियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। कांग्रेस देश के जवानों को शौर्यवीर बनाना चाहती है। लेकिन, नरेंद्र मोदी की सरकार उन्हें अग्निवीर बनाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो कर रही है। साथ ही देश की सुरक्षा को भी असुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उनके साथ शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, शोभा यादव इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहव‌ई,पुनाराम कश्यप, अजय काले सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *