बेमेतरा // एथेनाल प्लांट बंद करने के लिए आंदोलनकारियों पर प्रशासन अब गलत कदम उठाने लगा है।दो लोगों पर झूठी एफ आई आर के बाद आज धरना स्थल पहुंचे अनुविभागीय राजस्व और पुलिस के अधिकारियों से प्लांट बंद करने की मांग को लेकर पीछे पीछे महिलाएं और बच्चे जाने लगे जिससे पीछा छुड़ाने के लिए हलका बल प्रयोग किया।जिससे बच्चों और महिलाओं को हल्की चोट आई । जिससे छोटी बच्चियां रोने लगी है।
आज झूठी रिपोर्ट कराने वाले तहसीलदार के खिलाफ एफ आई आर कराने थाना और एस पी कार्यालय में तहरीर भी दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा 23 अक्टूबर 2024 को धारा 144(नई धारा bns163) का हवाला दिया गया था।जिसकी हकीकत ये है कि कार्यवाही करने के बाद प्रशासन को ध्यान आया तब आनन फानन में 27 अक्टूबर को तारीख डाल कर आदेश जारी किया गया है।जिससे जिला प्रशासन की कार्य शैली का पता चलता है।आज इन प्लांट को दी गई एन ओ सी की जांच करने बुलाया गया था।सूचना अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेज के साथ आंदोलनकारी जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे ।लेकिन वहां भी कोई सुध लेने वाला नहीं होने से आंदोलन करियों को भरी निराशा का सामना करना पड़ा।जबकि प्राप्त दस्तावेज में भारी खामियां की बात आंदोलन करियों ने कही है।झूठा शपथ पत्र कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए जाने की भी बात कही। आंदोलन करियों पर प्रशासन द्वारा झूठी एफ आई आर करने से आंदोलनकारी आज भरी गुस्से में दिखे।और आंदोलन आज अपने पूरे शबाब पर दिखाई दिया।दो लोगों के ऊपर किए गए झूठी एफ आई आर से खफा लोग हजारों के संख्या में एफ आई आर कराने थाना जाने निकलने वाले थे।वैसे ही भनक लगने से धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे।प्रशासन द्वारा इस तरह की झूठी कार्यवाही से इस आंदोलन में आक्रोश भारी बढ़ गया है । आंदोलन कारी आज दिन भर धरना स्थल पर अधिकारियों को उनकी उपस्थिति में ही जमकर खरी खोटी सुनाई है।आज माहौल भारी गहमागहमी भरा रहा।आंदोलनकारियों ने आज आव्हान किया कि इस दिवाली एथेनाल प्लांट बंदी के लिए एक दिया प्रदर्शन स्थल पर जलाएं। दीपावाली इस बार धरना स्थल पर ही मनाने का निर्णय किया गया है।दीपावली त्योहारी सीजन के बाद भी इस समय सभी लीग प्रदर्शन स्थल पर हजारों की संख्या में पहुंच रहे है।


