एथेनाल प्लांट बंद के लिए आन्दोलन को दो माह पूरे उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए जांच के आदेश

आन्दोलनकारियों ने विधायक तूलेश्वर मरकाम से की भेंट गोन्डवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक ने विधानसभा मे इस मुद्दे को उठाने का दिया भरोसा

बेमेतरा // रांका और पथर्रा मे बदबूदार एथेनाल प्लांट को विस्थापित करने की मांग को लेकर विगत दो माह से शान्ति पूर्ण आन्दोलन अनवरत जारी है।आज आन्दोलन को दो महिने पूरे हो चूकें।आन्दोलन से न्यायालय तक आन्दोलनकारी निरन्तर सक्रीय हैं।इस बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा कमिश्नर दुर्ग को जांच करने का निर्देश भी जारी किया गया है,वहीं आन्दोलन कारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल गोन्डवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम से मुलाकात कर किसानों की परेशानियों और चिंताओं तथा आशंका से अवगत कराकर इस मुद्दे को विधानसभा मे उठाने का निवेदन किया है।जिस पर श्री मरकाम द्वारा प्रतिनिधिमण्डल की बात को गंभीरता से लेते हुए आगामी शीतकालीन सत्र मे विधानसभा मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया गया है।साथ ही किसानो के आन्दोलन मे शीघ्र ही धरना स्थल आकर समर्थन देने का भी वायदा किया है।आन्दोलनकारियों ने विधायक श्री मरकाम इस प्लान्ट की अनियमितता के सभी दस्तावेज सौपें। साथ ही उद्योग पति के इशारे पर किस तरह आन्दोलनकारियों पर बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे दायर करने की जानकारी से भी अवगत कराया।
धान कटाई के बाद एक बार फिर से आन्दोलनकारियों ने नए रणनीति के साथ जागरूकता अभियान चलाने का निश्चय किया है।तथा जिला प्रशासन द्वारा किस तरह ग्रामीणों के साथ झूठा व्यवहार कर उद्योग पति के हित मे काम किया जा रहा है,उसे जिला मुख्यालय मे जागरूकता अभियान चलाकर उजागर करने की योजना बनाई गई है।किसानों की ओर से किसान संघ संयोजक श्री प्रमिल तिवारी ,अमिताभ मिश्रा और सरपंच ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एंव पूर्व मंत्री गूरूगोसाई श्री रूद्रगूरू से मुलाकात की तो वहीं सिददीक रवान,भरत साहू,घनारराम निषाद,चंदन साहू,ॠषि साहू,रामलाल साहू,आदि ने कालेश्वर मरकाम से भेंट की।इस बीच गुरू गोसाई रूद्र कूमार डा सूनीलम और पद्मश्री राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता राकेश तिवारी जी द्वारा भी शीघ्र ही धरना स्थल आकर किसानों को समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है।धान कटाई एंव खेती किसानी मे व्यस्तता के चलते अभी तक जहां आन्दोलन मे सुस्ती देखी जा रही थी,उसमे अब तेजी लाने का प्रयास प्रारंभ हो चूका है।ग्राम पंचायत पथर्रा द्वारा ग्रामीण पगडन्डी पर भारी वाहन निषेध का बोर्ड लगाया कर चेताया गया है,परन्तू फेक्ट्री प्रबंधन द्वारा इसका खेला उल्लंघन करने पर भी प्रशासन कोई कार्यवाही करने की बजाय मूक दर्शक बन जा रहा है,जबकि शान्ति पूर्ण आन्दोलन करने वाले ग्रामीण पर ताबड़तोड़ झूठी एफ आई आर कर मुकदमा दायर किया गया है।जिससे आन्दोलनकारियों मे प्रशासन के दोहरे रवैये से भारी आक्रोश है।यही कारण है कि खेती किसानी की व्यस्तता के बाद भी किसानो द्वारा हर संभव प्रयास इस प्लान्ट को बंद करने के लिए निरन्तर जारी है।वहीं दो माह से इस प्लान्ट के प्रारंभ होने की अफवाह भी उड़ाई जाती रही है,परन्तू एक दिन धुआं उगलना के बाद अभी प्लान्ट प्रांरभ नही हो पाया है,जिसे अफवाह से किसानो के मनोबल तोड़ने के रूप मे देखा जा रहा है।साथ ही दीपावली की आड़ मे रांका प्लान्ट प्रबंधन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से मिठाई और गिफ्ट के रूप मे देकर साधने का प्रयास किया गया,जिसे लोगों ने लौटा दिया।कूछ लोगों ने उनकी मिठाई डिब्बे को प्लांट मे वापसी का विडियो बनाकर वायरल भी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *