एथेनाल प्लांट बंदी आंदोलन का 21वा दिन।प्रशासन और कंपनी की भड़काऊ नीति से महिलाए आक्रोशित

बेमेतरा // प्रशासन द्वारा जानबूझकर असंवैधानिक गतिविधियां की जा रही है संचालित मालवाहक गाड़ी से लठेतो को लेकर लाना ले जाना किया जा रहा है आंदोलन अवधि में जानबूझकर कंपनी कर्मचारियों के नाम पर आंदोलनकारियों को चिढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।महिलाएं एसडीओपी को जम कर खरी खोटी सुनाई।आज सरकार की संवेदनहीनता की अंतेष्टि कर सिर मुंडन से शुरुआत हुआ।समाचार लिखे जाने तक 150 से अधिक लोग सर मुंडन करा चुके है।सोमवार को महिलाएं बेमेतरा में पदयात्रा कर जनजागरण और आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाने प्रयास करेंगी।मंगलवार को सभी आंदोलन कारी किसान बेमेतरा में मशाल जुलूस निकालकर जनजागरण पदयात्रा करेंगें। और समर्थन मागेंगे।*
*भाजपा के वादा खिलाफी और विश्वासघात से खफा आंदोलनकारी नगरी निकाय चुनाव में प्लांट प्रभावित,बेमेतरा मारो ,नवागढ़ बेरला में नगरीय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए काम करेंगें।*
आंदोलनकारियों का कहना है सर मुंडन एथेनाल प्लांट बंदी का विकल्प नहीं,संकल्प है।सभी ने संकल्प लिया।जब तक इस एथेनाल प्लांट में ताला बंद नही होगा तब तक हमारे सर पर बाल नही होगा।
*आंदोलनकारियों ने भाजपा की प्लांट बंदी के वादाखिलाफी से क्षुब्ध हो कर संकल्प पारित किया की बेमेतरा जिला के प्लांट प्रभावित क्षेत्र के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे।इन आंदोलन करियों का मानना है की विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने बीजेपी ने फरेब किया है।और सत्ता पाकर हम किसानो के साथ विश्वासघात कर रही है, तथा जनदेश का अपमान कर रही है।जिसका खामियाजा उसे इन नगरीय निकाय चुनाव में हरा कर चुकाया जायेगा।आंदोलन कारी सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को हराने की लिए प्रचार करेंगे ,किसी भी पार्टी का समर्थन या किसी को जिताने की अपील नही करेंगे,।बल्कि केवल भाजपा को हराने के लिए काम करेगें ।*
*कल सोमवार को महिलाओं के द्वारा बेमेतरा शहर में ग्रीष्म कालीन पेयजल संकट तथा इन इन प्लांट स्थापना से इसके और गहराने का मुद्दा उठाया जाएगा ।इन प्लांट से होने वाले प्रदूषण और इसके दुष्प्रभाव के साथ कृषि कार्य प्रभावित होने से बेमेतरा के व्यापार व्यवसाय पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव और समस्या के साथ आगामी दिनों में एथेनाल की बदबू और से बेमेतरा की स्थिति के बदहाल होने की आशंका पर चर्चा करेंगे ।तथा इस आंदोलन को समर्थन करने की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *