*कांग्रेस कमेटी बेलतरा ने राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया,

भारत रत्न राजीव गांधी जी के जयंती कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा विधानसभा के सेंदरी ग्राम में बड़े धुमधाम से मनाया गया, लगातार हो रही बारिश के बावजूद भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे,सर्व प्रथम ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सुर्यवंशी तथा बेलतरा विधानसभा के छाया विधायक श्री राजेन्द्र साहु (डब्बू )ने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया, तत्पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मी कुमार गहव‌ई, टिकम सिंह, यदुनंदन कौशिक, अनिल यादव, रामकुमार कोरी ने भी राजीव गांधी जी का माल्यार्पण किया और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव जी की प्रतिमा पर फुल माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

राजीव गांधी जी को याद करते हुए छाया विधायक राजेंद्र साहु ने कहा राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे एवं युवा वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत श्री राजीव गांधी जी को बताया उनके द्वारा देश के लिए किये गये कार्यों की एवं उनके योगदान के बारे में भी जानकारी दिए, झगरराम सुर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा राजीव गांधी जी ने ही पंचायती राज लागू कर गांवों का विकास कराया जिसमें दिल्ली से सीधा पैसा ग्राम पंचायतों में आता है और गांवों का विकास होता है।, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कुमार गहव‌ई जी ने कहा युवाओं को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष के लोगों को मत देने का अधिकार राजीव गांधी जी ने कराया जो आज भी देश में लागू है । अनिल यादव ने अपने उद्बोधन में पंचायती राज के बारे में बताया एवं महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम राजीव गांधी ने किया बताया । यदुनंदन कौशिक जी ने राजीव गांधी जी को संचार क्रांती के जनक बताया।टीकम सिंह जी ने युवा वर्ग के प्रेरणा स्रोत राजीव गांधी जी को बताया।अंत में राजकुमार कोरी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल यादव ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनत कुमार सुर्यवंशी, सुमित कुमार यादव, गोवर्धन सुर्यवंशी,राजु लाल साहू, विद्याधर साहु,लक्ष्मण साहु, सुखदेव साहु, धनपत सुर्यवंशी, राजेन्द्र नाथ सिन्हा, रामकुमार बनर्जी, गोकुल राम साहू, मदनमोहन पांडे,छोटकुराम, डॉ.चमरू पटेल, भुपेंद्र भारद्वाज,किसन पटेल, रूपनारायण बच्छ, धनंजय यादव,कमल बच्छ,अजय अवस्थी, संतोष मिश्रा तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैए, देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी पर भी चर्चा हुआ जिसमें 22अगस्त को सेमरताल बाजार में शाम 4 बजे धरना प्रदर्शन कर लोगों को कमरतोड़ मंहगाई से अवगत कराया जायेगा बताया जायेगा तथा सितंबर माह में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जाने का आह्वान झगरराम सुर्यवंशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *