
बिलासपुर सेन्दरी/ कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ किया है इसी कड़ी में 28/2/23 को बेलतरा विधानसभा के छाया विधायक राजेंद्र साहू के नेतृत्व में उनके गृह ग्राम सेंदरी में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जन के द्वारा निकाला गया जिसमें ग्रामीणों का कांग्रेस के प्रति अपार जनसमर्थन देखने को मिला राजेंद्र साहू ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता का रुझान और प्यार कांग्रेस के प्रति हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में मिल रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार को पुनः जनता द्वारा अपना मत देकर सरकार बनाने का मौका देगी, भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बिना सिर पैर का मुद्दा उठाने की कोशिश करते हैं मोर आवास – मोर अधिकार का धरना और आंदोलन उनका महज नौटंकी मात्र है पिछले 4 साल से क्यों सोए हुए थे अब चुनाव आते ही इन्हें आवास याद आ रहा है हमारी बघेल सरकार ने जितना केंद्र से आवास के लिए पैसा आया था उतना आवास लोगों को दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का काम लोगों को ठगना और गुमराह करना है जो इस चुनाव में उन्हें जनता द्वारा जवाब दे दिया जाएगा।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने दुनिया में छत्तीसगढ़ के नाम को आगे किया है बढ़ाया है चाहे वह छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ी व्यंजन,गोबर खरीदी, गो मूत्र खरीदी,नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना व गोठान योजना हो, आत्मानंद स्कूल हो इन सभी योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिला है तथा इन सबसे भारत में छत्तीसगढ़ को विशेष पहचान मिला है हमें जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है आने वाले चुनाव में कांग्रेस की पुनः सरकार स्थापित होगी।

बेलतरा विधानसभा ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने कहा कि हमें इस पद यात्रा से उम्मीद हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बघेल सरकार दोबारा भारी सीटों से विजयी होकर सरकार बनाएगी, क्योंकि बघेल सरकार ने अपने हर वादे पूरे किए हैं बिजली बिल हाफ हो, 2500 रूपए में धान खरीदी हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता लाभान्वित हुई है जिसका कांग्रेस पार्टी की बघेल सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी सीटों से जीत हासिल कर प्रतिसाद हासिल होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के विरोध में विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है, कोई मुद्दा नहीं है, और कोई उद्देश्य नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता इनके पिछले 15 सालों का कार्य देख चुके हैं और इनसे त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता का सेवा करने का अवसर दिया है जिसे बघेल सरकार बखूबी ईमानदारी से निभा रही है छत्तीसगढ़ की जनता बघेल सरकार से संतुष्ट एवं प्रसन्न है हमें इस पदयात्रा में लोगों का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की फिर से जीत होगी।

पदयात्रा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,छाया विधायक राजेंद्र साहू, जिला सभापति अंकित गौरहा, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, यदुनंदन कौशिक, राजकुमार कोरी, रामकिशोर साहु, अरुण बंदे,मोहन सोनवानी, ऋषि मिरी,अक्तिराम भारद्वाज, रामेश्वर सुनहले, पुरूषोत्तम ठाकुर,उदल सुर्यवंशी, अशोक सुर्यवंशी, संतोष सुर्यवंशी, शत्रुघ्न साहु,जितू क्षत्रिय,समारूराम कंवर,चमरू राम पटेल, बंशी पटेल, अमित यादव,टोलीराम भार्गव, छोटेलाल भार्गव, भूपेंद्र भारद्वाज, अमित साहु,माखन प्रजापति,किशन पटेल, रघुनंदन यादव,राजु साहु, रामायण,जीतू सोनवानी, गणेश मानिकपुरी,संदीप यादव,गज्जु पटेल,गोलू गंधर्व, भागवत भार्गव,फेकूलाल,मनहरण भारद्वाज, सुशील साहु, प्रकाश साहु, वीरेंद्र साहु,राजा साहु, प्रदीप पाल,दिपक पटेल,गुलाला यादव,कमल विश्वकर्मा, नीलकमल साहु, गणेश साहु, कल्लू भोई , दुर्गेश भोई , प्रकाश साहु,शुभम भारद्वाज ,आशिक जावेद, नीरज सोनी , देवारी सुर्यवंशी,विजय भेंड़पाल , दिलीप यादव,भरत केंवट , सागर पटेल ,बल्लू भोई ,अमित पाल ,
महिला नेत्री में मुख्य रूप से अंजू सोनी, शिवकुमारी यादव, अनिता यादव , शत्रुपा यादव , सरस्वती यादव ,रामशीला यादव ,शकुन महादेवी ,तिला सोनवानी, लक्ष्मी , शुभलक्ष्मी सिंह , किरण कुर्रे ,मंजू अनंत, मनीषा सिन्हा, राधिका, रानीबाई, रामेश्वरी, रितू यादव, परमेश्वरी साहु, संगीता केंवट, चित्रलेखा केंवट, रामीन केंवट, राशि केंवट, मीना यादव, सरिता यादव, चंदन कुर्रे, कोदी साहु, शशि भाई , अजमेरी खातुन, ज्योति यादव, श्वाति यादव, श्वेता यादव,शारदा महादेवा, प्रज्ञा यादव आदि भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित थे


