

बिलासपुर ,बेलतरा : —- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है. ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही जो, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय बेलतरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे है, अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जा रहा है । शनिवार को पदयात्रा का दसवा दिन ग्राम कोरबी से प्रारम्भ कर ग्राम बांका में अभियान का समापन किया गया ।

इस अभियान में राजेंद्र साहू डब्बू छाया विधायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण रामरतन कौशिक, राजकुमार कश्यप, मनहरण लाल जायसवाल, रोहित कौशिक, किशन पटेल, संत गदेवाल, विनोद कौशिक, रामफल कौशिक, भूपेंद्र भारतद्वाज, गणेश साहू, श्रीमती कौशिल्या पोरते, केदार सिंह, कुंवर सिंह, शिव कृष्णा सिंह, रामखिलावन् यादव आदि मौजूद रहें ।


