
बिलासपुर / कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप पाटिल के अध्यक्षता में कल दिनांक 05/03/2023 को कोटा में संगठन पदाधिकारियों का आगमन हुआ,जहां कोटा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में धनसिंह आर्मो को तथा उपाध्यक्ष सालिक राम कैवर्त, सचिव संतोष प्रजापति, महामंत्री जयप्रकाश मरावी, रामस्वरूप मरावी, सहसचिव शांतनु नेताम, मिडिया प्रभारी,नवलकिशोर गंधर्व,कोषाध्यक्ष परमेश्वर आर्मो को नियुक्ति पत्र दिया गया साथ ही उनके द्वारा चुने गए ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया, दिलीप पाटिल के आगमन से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया,पाटिल ने मंच को संबोधित करतें हुए कहा की हम सब कांग्रेस परिवार को मजबूत करनें की दिशा में काम करेंगे जनसेवा भाव से झुग्गी बस्तियों की रहवासियों की मदद करेंगे एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने का भूमिका निभाएंगे,मान्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एक किसान सेवक है और छत्तीसगढ़िया जनहितैषी है,उनके नेतृत्व से आज छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्थिक सामाजिक स्तर पर श्रेष्ठ है,उनके ही उदश्यो का हम समस्त कांग्रेस परिवार परिपालन करेंगे और गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ का विस्तार करेंगे,
उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हरमेंद्र शुक्ला ने मंच संबोधन किया तथा कहा की कांग्रेस को मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है तथा कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.चंद्रशेखर खूंटे ने कहा की हमारे मुख्यमंत्री जी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व कांग्रेस की सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में बने इसका संकल्प लेते हैं ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरमेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ डॉ. चंद्रशेखर खूंटे प्रदेश मीडिया प्रभारी, महेतराम सिंगरौल शहर अध्यक्ष बिलासपुर, संजय यादव महामंत्री, पवन चंद्राकर ,श्रीमती संध्या पांडे ,राजकुमार यादव अर्जुन अहीरवार , आकाश कुमार उमेश वर्मा , अमन शुक्ला ,राकेश साहू बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष,कीर्तन मरावी सीपत ब्लाक अध्यक्ष, आवेश जॉन तखतपुर ब्लाक अध्यक्ष,बिलेन्द्र रात्रे जी बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष कमल अहिरवार,रितेश साहू मीडिया प्रभारी, जितेंद्र रात्रे तखतपुर,सुनील सोनवानी, खगेश्वर पटेल गणेश साहू पुरुषोत्तम साहू, परदेशी साहू, आदि उपस्थित थे।


