सांसद, विधायक, एसडीएम, तहसीलदार, एचएच के अधिकारी व मुख्यमंत्री तक शिकायत..
परन्तु आज तक बेलतरा में हाइवे पर नाली नही बन पाया, मानसून ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता,
एक बार फिर बेलतरा जलमग्न होने को तैयार


बेलतरा :– ग्रामीणों की समस्या को नजरंदाज करती एनएच के अधिकारी के कारण पिछले दो सालो से नाली के अभाव में बरसात के पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलतरा जहां कुल 20 वार्ड हैं और लगभग 7000 की जनसंख्या है। सैकड़ो दुकान जिसमे रोजाना हजारों लोगो का खरीदी व अपने निजी कामों से बेलतरा आना जाना होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 130/ 111 बिलासपुर से कटघोरा मार्ग निर्माण में पिछले दो सालो से बरसात में पानी भरने से लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है जो आज भी कम नहीं हुई है। बस स्टैंड में पानी भराव की समस्या को लेकर सरपंच व ग्रामीणों द्वारा सासंद, विधायक, एसडीएम, तहसीलदार, एचएच के अधिकारी व भेट मुलाक़ात में मुख्यमंत्री तक शिकायत किया गया , परन्तु आज तक बेलतरा में हाइवे पर नाली नही बन पाया। जिसके कारण एक बार फिर बेलतरा जलमग्न होने को तैयार है।





पिछले दो सालों से ग्रामीणों की शिकायत पर नेता व जनप्रतिनिधियों मौक़े पर पहुँच कर जायजा भी कर चुके है और अपना वोट बैंक बनाने के लिए मौक़े पर ही एनएच के अधिकारियों व ठेकेदार को जल्द से जल्द नाली निर्माण का निर्देशित करते है परन्तु एनएच के अधिकारियों द्वारा आज तक उनकी बातो में रुचि नहीं लिए जिसके कारण बेलतरा बस स्टैंड, बाजार, तहसील कार्यालय एवं व्यवसायिक परिसर तालाबनुमा होने के लिए एक बार फिर तैयार है। बारिश होने वाली है एक बार फिर चलते सड़क पर पानी भर गया। जिससे व्यापारी, छात्रों, वाहन चालकों व राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पानी निकास के लिए एनएच के अधिकारियों ने दो सालो से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। जिसके कारण व्यापारियों में अत्यधिक रोस व्याप्त है।




बॉक्स –
बेलतरा बस स्टैंड, बाजार, तहसील कार्यालय व व्यावसायिक परिसर में पानी भरने की वजह 3 मई 2022 को क्रासिंग के संबंध में बेलतरावासी उग्र होकर विधायक व सांसद से मिले थे। पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी गई थी। तब एनएच के अधिकारियों ने जल्द ही सड़क के किनारे नाली निर्माण करने का अश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक समस्या बरकरार है। कुछ दिनों बाद वर्षा प्रारम्भ होने वाली है और एक फिर सड़क पर पानी जमा हो जायेगा। जिससे एक बार फिर पैदल व वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी होगी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर पानी भरने के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने नाली का निर्माण नहीं कराया है। इसके कारण वर्षा होने पर सड़क के बीचों-बीच पानी भर जाता है। एनएच के अधिकारियों ने सड़क किनारे नाली निर्माण में कोई रुचि नहीं दिखाई। बेलतरा तहसील कार्यलाय के पास बरसात में पानी भर जाने से गड्ढे हो गये थे जिसे अभी मुख्यमंत्री के भेट मुलाक़ात के दौरान आननफ़नान में तत्काल मरम्मत किया गया था।


बाक्स् –
प्रत्याशियों थोक में लेकिन काम एक भी नहीं –
ग्रामीणों का कहना है कि उनका वर्तमान सांसद, विधायक व अन्य कांग्रेस नेताओं से निवेदन करने से भी काम नही हो रहा है। चुकी बेलतरा गांव विधानसभा का मुख्यालय भी है अगर हमारे क्षेत्र में समस्या को जल्द से जल्द निराकरणा नहीं हुआ तो हम लोग हाइवे पर ही चक्का जाम करेंगे आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते है।


वार्शन् –
बेलतरा में कुछ लोकल ईसूस अभी भी बना हुआ है मैने एस डी एम से बात कर ली है, मै देखता हुँ कितना जल्दी और कितना बैटर हो सकता है।

ए के ढाल,
परियोजना अधिकारी, एनएचआई बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *