उमलेश जायसवाल की रिपोर्ट –
बेलतरा :– बिलासपुर- कटघोरा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार लक्जरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, ये हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
शुक्रवार की सुबह बेलतरा के पास हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आम सभा के लिए विश्रामपुर से रॉयल ट्रेवल्स बस भाजपा के कार्यकर्ताओ को रायपुर ले जा रही थी, जो बेलतरा के पास सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाइवे पर ही खड़ी बिगड़ी हुई ट्रेलर से जा टकराई । सुबह-सुबह शायद बस के चालक को झपकी आ गई। इस कारण से तेज रफ्तार बस के चालक ने खड़ी ट्रेलर के पीछे से ठोक दिया। हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना के वक्त बारिश हो रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमें जमदाई, विश्रामपुर, अम्बिकापुर निवासी सज्जन बिझिया और रूप देव की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में चालक अकरम की भी मौत हो गई बस में 40 यात्री सवार थे, जिसमें से 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कुछ को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भी भर्ती किया गया है। वहीं कुछ घायल यात्रियों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। सड़क हादसे में घायल लीलू गुप्ता और विशंभर यादव को अपोलो में भर्ती किया गया है । सिम्स में 4 घायल एडमिट है। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
खड़ी ट्रेलर ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बस
इस हादसे के संबंध में रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रॉयल ट्रैवल्स की बस cg04 EA 0368 अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. इस दौरान रतनपुर थाना क्षेत्र के निकट बेलतरा में स्थित बबलू पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर cg12 AT 1770 में बस जा घुसी. जिसमें दो यात्री की मौत हो गई और 12 यात्री घायल हो गए. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर रतनपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम के द्वारा घायलो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं उनको बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. इस पूरे मामले पर अब पुलिस जांच कर रही है ।



