जांजगीर चांपा :— ग्राम पेंडरी जिला जांजगीर चांपा में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को उद्यम, पूंजी, तकनीक और उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराने हेतु दोना-पत्ता सेंटर, मसाला पैकेज इंडस्ट्रीयल सेंटर का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाना और उन्हें व्यवसाय की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। साथ ही वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, ई-कॉमर्स ई-कॉमर्स आदी से अवगत कराना है। यह नए व्यवसायों को स्थापित कर, चुनौतियों का सामना करते हुए, न केवल व्यक्तिगत लाभ बल्कि राष्ट्रीय आय में वृद्धि, सामाजिक विकास और जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उद्यमी नए व्यवसाय शुरू करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा करते हैं, जो बेरोजगारी कम करने में मदद करता है। कार्यक्रम में सक्रिय महिला-श्रीमती हेमिन दीदी, सुनीता कश्यप, भारतीय उद्यमिता विकास से देवेन्द्र साबले, रूपाली, आनंद पांडे सफल उद्यमी, विवेक सिंह, शुभंकर विस्वास, रमेश यादव, ममता दीदी, करुणा दुबे उद्यमिता प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे|

