विधान सभा का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19 जून को कोनी अवतार
मंगल भवन में …

बेलतरा विधानसभा : – विधानसभा 2023 तैयारी के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बेलतरा विधान सभा का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19 जून को कोनी अवतार मंगल भवन में सोमवार को सुबह 9 बजे रखा गया है। बेलतरा ब्लाक के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव
एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर
चुनाव प्रबंधन के टिप्स देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्ष
एवं पदाधिकारी गण, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य, जनपद पंचायत के सदस्य गण, समस्त नगर पालिका / पंचायत के अध्यक्ष पार्षद एवं एल्डरमैन, कांग्रेस के
समस्त प्रकोष्ठों के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षगण मंडी एवं सहकारिता के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त जनप्रतिनिधि, गण सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, समस्त जोन अध्यक्ष एवं समस्त सेक्टर के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *