जिला/शहर कांग्रेस झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनाव पर चर्चा…

बिलासपुर – जिला/शहर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस भवन में दिलीप पाटिल (जिलाध्यक्ष झु. झो. प्र.) के द्वारा रखा गया जिसमे नवनियुक पदाधिकारियों को संगठन विस्तार करने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को विस्तृत रूप से करने की विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई तथा कहा गया कि अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए जनता के बीच में जाना है तथा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सरकार के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करना है उन्हें अवगत कराना है और हमें फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अभयनारायण राय जी के द्वारा कहा गया कि प्रदेश में राष्ट्रीय अधिवेशन से केंद्र की सरकार डर चुकी है तथा इस घबराहट से ई. डी. व आई.टी. का कांग्रेसियों के यहां छापा डलवा रही जिससे हम डरने वाले नहीं हैं तथा उन्होने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक होगा जिसका संदेश पूरे देश में जनता के बीच में जायेगा तथा अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री महेश दुबे जी ने कहा कि मेहनती व पार्टी के प्रति समर्पित व्यक्ति ही आगे बढ़ता हैं भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की प्रथम सरकार हैं जिसने किसानों और गरीबों का हित किया। इसके पश्चात् झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री हरमेन्द्र शुक्ला जी ने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार से सभी जनता खुश हैं अगामी 2023 में भी भूपेश सरकार बनेगी संगठन के आदेश का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करते रहूंगा। इसमें मुख्य रूप से श्री अभय नारायण राय जी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बिलासपुर श्री महेश दुबे जी सदस्य अरपा विकास प्राधिकरण बिलासपुर हरमेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दिलीप पाटिल जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर,शहर अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री महेतराम सिंगरोल जी, खुशहालदास वाधवानी जी, करम गोरख,पवन चंद्राकर जी, संजय यादव जी, अर्जुन अहिरवार, तकिल अहमद, आकाश कुमार, प्रदीप साहू, हरीश चंद्र सिंह,बलराम जायसवाल,मायाराम यादव, अखिलेश दुबे, राजकुमार यादव, संध्या पांडेय, श्रीमती शेख तहरीमा, रितेश साहू, रामकुमार बिंझवार,यज्ञ देवांगन, राजकुमार रजक, अशोक केवट, पुष्पेंद्र नेताम, धनसिंह आर्मो, रमेश वर्मा, राधेलाल कश्यप, कीर्तन मरावी, राकेश साहू, आवेश जॉन, राधेकृष्ण, रामकृपाल कश्यप, लक्ष्मीनारायण, रथराम वस्त्रकार, किताब सिंह राम, यशवंत सोनकेवरे, जितेंद्र राज सूर्यवंशी, जयप्रसाद मरावी, देवप्रसाद बरइहा, परमेश्वर आर्मों, आरीफ अली, सुजीत बेरिया, अब्दुल खालिद, बिलेंद्र रात्रे , आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *