
बिलासपुर :- उमलेश जायसवाल बेलतरा। ग्राम पंचायत सलखा में 13 मार्च से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया जा रहा है। जिसका समापन 23 मार्च को होगा। गांव के हृदय स्थल चौक में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम का कथा पंडित पुरोहित परमेश्वर प्रसाद दुबे जी वाचन कर रहे है। जिसमें कथा सुनने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। शाम में कथा समापन के बाद आसपास के गांवों से पहुंचे भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन किया जा रहा है। 23 मार्च को सहस्त्रधारा हवन प्रसाद वितरण के साथ नवधा का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु नवधा रामायण क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले मानस गायन मंडलियों एवं रामायण प्रेमी एवं श्रोताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था अनवरत 9 दिन तक रखी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारी पूर्व सरपंच दिनेश कश्यप, सुनील कश्यप सहित समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण में व्यवस्था बनाने जुटे हुए है।
रविवार 19 मार्च को मानस स्वर सम्राट फन्नू बैरागी जी रामदास मानस परिवार कबीरधाम के द्वारा कथा सार व संगीतमय कार्यक्रम का प्रस्तुत किया जायेगा ।


