वार्ड क्र 16 विष्णु नगर के पार्षद के अभ्यर्थियों का व्यय लेखा
संपरीक्षण कार्यक्रम

बिलासपुर । नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16 विष्णु नगर के पार्षद पद के अभ्यर्थियों का व्यय लेखा संपरीक्षण दो चरणों में किया जाएगा। व्यय लेखों का प्रथम संपरीक्षण 30 दिसम्बर एवं द्वितीय संपरीक्षण 06 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत करने हेतु प्राचार्य, शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला कक्ष क्रमांक 1, तृतीय तल न्यू कंपोजिट बिल्डिंग निर्धारित किया गया है। प्रथम संपरीक्षण 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय संपरीक्षण 06 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक ज्येष्ठ संपरीक्षक श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद बांधे को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *