
बिलासपुर- यादव महासभा के अखिल भारतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे रविवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित सभा में 12 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे , महासभा के सम्मेलन में देश भर से यादव समाज के लोग और उनके पदाधिकारी पहुंचेंगे , छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय यादव महासभा के अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से समाज के नेता ,विधायक ,और पदाधिकारी पहुंचेंगे ,मुख्यमंत्री ने समाज के सम्मेलन में आने का न्योता स्वीकार किया है हम उनके आभारी हैं पहली बार ये आयोजन छत्तीसगढ़ में आयोजित है जिसमें महाधिवेशन भी होगा समाज के प्रमुख लोग समाज के विकास को लेकर ,समस्या को लेकर चर्चा करेंगे, सीएम की सभा को देखते हुए महापौर रामशरण ने सभा स्थल की तैयारी का जायजा लिया, पुलिस के अधिकारियों से व्यवस्था को लेकर चर्चा की ।

