जांजगीर-चांपा :— छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संघ के जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष पीताम्बर दास महंत के परिवार के एक सदस्य (किशन दास) को आपातकालीन स्थिति में ‘A पॉजिटिव’ रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती इस मरीज की मदद के लिए संघ के शीर्ष पदाधिकारी तत्काल आगे आए।
जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने स्वयं जिला अस्पताल जांजगीर पहुँचकर मरीज किशन दास के लिए रक्तदान किया। इससे पूर्व, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए संघ के बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष निलेश साहू ने भी एक दिन पहले ही अस्पताल पहुँचकर रक्तदान किया था।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संकट की इस घड़ी में दिखाए गए सेवाभाव और त्वरित सहयोग की सराहना की जा रही है। इस पुनीत कार्य से न केवल एक परिवार को संबल मिला है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी गया है। ब्लॉक अध्यक्ष पीताम्बर दास महंत और उनके परिवार ने संघ के पदाधिकारियों के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

