
उमलेश जायसवाल बेलतरा :– रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलतरा में 25 साल का युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बेलतरा पंचायत के बरभाठा निवासी नंद कुमार यादव पिता छहूरा यादव ने अपने घर पर ही सिलिंग फेन में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पूरा गांव एकत्रित हो गया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है कि बरभाठा का एक युवक ने फांसी लगाई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया ।

