उमलेश जायसवाल बेलतरा –
सोमवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर बेलतरा में गुरु पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया जिसमें समिति के सदस्य जमुना प्रसाद कश्यप, तोषण कश्यप, रामा धार श्रीवास् सभी शिक्षक और बच्चों द्वारा पूजा अर्चना किया गया, सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रीफल चढ़ाया गया एवं छोटे बच्चों के द्वारा दीप वंदना करा कर पूजा प्रारंभ किया गया । सदस्यों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया गया, जमुना कश्यप जी के द्वारा हमारे जीवन में गुरु का बहुत महत्व है इस विषय पर बच्चों को बताया गया कि बिना गुरु के ज्ञान अधूरा है, जिस व्यक्ति से हमें अच्छी शिक्षा और ज्ञान मिले वही हमारे गुरु है , प्रधानाचार्य रमेश मरावी ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
सभी बच्चों को तिलक लगाकर प्रसाद बांट कर शाला प्रवेश का कार्यक्रम पूर्ण किया गया एवं बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया ।



