
उमलेश जायसवाल बेलतरा – ग्राम पंचायत बेलतरा गांव में पिछले दो सालों से बारिश का पानी सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों व दुकानों में भर जाता है, जिसकी खबर समाचार पत्रों में मंगलवार को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही बुधवार को एन एच आई के अधिकारी व पुरा राजस्व आमला बेलतरा पहुँच कर समस्या की जानकारी लिए उसके बाद बारिश का पानी निकालने के लिए सर्विस रोड के बगल से नाली निर्माण में आ रही बधाओं को दूर करने के लिए सभी कब्ज़ा धारियों को नोटिस दिया गया।
नोटिस जारी करने के बाद गुरुवार की सुबह बेलतरा तहसीलदार शशि भूषण सोनी के नेतृत्व में एनएचआई के अधिकारी, राजस्व अमाला व पुलिस बल से साथ कड़ी धुप में कड़ी कार्यवाही करते हुए कब्ज़ा धारियों को हटा कर नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई कराया गया।
खोदाई तो करा दी गई परन्तु बड़ा सवाल ये है कि दो सालों से नाली नही बना अब मानसून लगने के बाद कच्ची खोदाई कर दी गई है इस बीच यदि तेज बारिस होती है तो लोगो को पहले से भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी । नाली निर्माण जल्द से जल्द करना पड़ेगा चाहे इसके लिए एन एच आई तहसीलदार या बेलतारा पंचायत को जद्दोजहत क्यों ना करनी पड़े।
ग्रामीणों में दिखा नाराजगी –
नाली निर्माण के लिए ली गई जमीन को देख कर लोगो ने नाराजगी दिखाते हुए बोले कि अधिकारी गरीबों को ज्यादा परेशान करती है छोटे छोटे गरीब व्यापारी जो टिन ठप्पर में रह कर अपना जीवन यापन करने के लिए व्यवसाय करते है उनको हटा दिया गया है और बड़े व्यापारियों पर मेहरबानी की जा रही है। उनको हटाने के लिए और समय दिया जा रहा है जबकी सभी का मुआवाजा राशि पहले मिला चुका है।

