जैजैपुर :— ग्राम पंचायत कोटेतरा, जनपद पंचायत जैजैपुर में पूर्व कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।
ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती भगवती बाई गोड़ ने जिला कलेक्टर सक्ती को आवेदन सौंपकर भुगतान की मांग की है।
पूर्व महिला आदिवासी सरपंच ने आवेदन में बताया कि उनके कार्यकाल में पंचायत में विभिन्न विकास व निर्माण कार्य कराए गए थे। इन कार्यों की राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा हो चुकी है, इसके लिए लिखित आवेदन जनपद पंचायत CEO जैजैपुर एवं जिला पंचायत CEO सक्ती को पहले ही दिया जा चुका है, फिर भी भुगतान लंबित है।
दिनांक 25/08/2026 को कलेक्टर को दिए आवेदन में उन्होंने कलेक्टर से शीघ्र भुगतान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की गई है।
इस आवेदन की प्रतिलिपि ग्राम पंचायत कोटेतरा सरपंच/सचिव, CEO जनपद जैजैपुर, CEO जिला पंचायत सक्ती, कलेक्टर जिला सक्ती और पूर्व में सुशासन तिहार ठठारी में भी प्रेषित की गई है।
CEO का बयान
इस संबंध में जनपद पंचायत जैजैपुर के CEO संदीप कश्यप से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है, जांच कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

