
उमलेश जायसवाल बेलतरा :–
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिम्हा में स्थित लिम्हा टोल प्लाजा में 4 जून को संयोजक – हंसवाहिनी ब्लड सेंटर सरकंडा बिलासपुर एवं आयोजक – खलतकर कन्स्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड लीम्हा टोल प्लाजा के सयुक्त तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए
विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे लिम्हा टोल के अधिकारी, कर्मचारी व आस पास के ग्रामवासियों का जबरदस्त समर्थन व उत्साह देखने को मिला । योजना बनने के बाद अल्प समय मे ही 23 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा रक्तदान किए, सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं ब्लूटूथ हेडफोन या ब्लूटूथ स्पीकर प्रदान किया जाएगा । शिविर से प्राप्त रक्त को थैलेसीमीया पीड़ित बच्चों को निःशुल्क दिया जायेगा ।
टोल प्लाजा के मैनेजर फुल सिंह राठौर ने बताया कि रक्त दान आवश्यक क्यों है। कभी कभी हमारे परिवार, मित्र, रिश्तेदार के किसी सदस्य का अचानक एक्सीडेंट हो जाता है और शरीर मे किसी भी अंग में चोट लग जाने के कारण खून का अधिक मात्रा में हॉस्पिटल पहुँचने के पूर्व ही बह जाता है हॉस्पिटल में डॉक्टर के द्वारा जानकारी देने की खून काफी बह चुका है, तत्काल खून की जरूरत है तो हम इधर उधर खून की तलाश करने लग जाते है लेकिन हमें किसी समय तत्काल खून नही मिल पाने के कारण हम अपने परिवार, मित्र, रिश्तेदार के सदस्य को खो देते है। इसीलिए कहा जाता है कि रक्त दान जीवन दान है और साथ ही महादान है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।


