
उमलेश जायसवाल बेलतरा :– पिछले वर्ष गुरु बालक दास साहेब जी की कर्म भूमि पावन धाम बोड़सरा ग्राम पंचायत में बिल्हा जनपद सदस्यों द्वारा मेला स्थल में शेड निर्माण के लिए राशि की घोषणा की गई थी! जहां इस वर्ष धर्म गुरु बाल दास बाबा जी एवं गुरु सोमेश बाबा जी की उपस्थिति में बोडसरा मेला से पूर्व शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया!
13 मार्च 2023 को जनपद उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के जनपद निधि से 24 लाख बोडसरा मेला स्थल में विकास कार्य हेतु दिया गया और शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया । 24 लाख में जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा 10 लाख ,बोडसरा क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती मीना हज़ारी भारद्वाज द्वारा 5 लाख, जनपद सदस्य श्रीमती नेहा भारती द्वारा 2 लाख, जनपद सदस्य श्रीमती मीना अमर टंडन द्वारा 2 लाख , जनपद सदस्य अजय लहरें द्वारा 2 लाख, जनपद सदस्य श्रीमती भारती रजक द्वारा 2 लाख, जनपद सदस्य भरत यादव द्वारा 1 लाख की राशि बोडसरा ग्राम पंचायत के मेला स्थल में शेड निर्माण हेतु राशि दी गई!
इस शुभ अवसर में गुरु बाल दास बाबा जी, गुरु सोमेश बाबा जी, के साथ जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, तुलसी बघेल, हज़ारी भारद्वाज , जनपद सदस्य नेहा भारती, अजय लहरे, अमर टंडन, बोडसरा सरपंच लक्ष्मी नारायण. कार्यक्रम संचालक सुरेंद्र ढीढ़ी, मनोज सिन्हा मुरढीपार सरपंच, बाहोर दास कोसले, भोलू गायकवाड़, उत्तम शांडिल्य, मणिराम कोसले, राजेश मनहर, लक्ष्मी काठले, रमेश अंचल, साहूकार सतनामी, मिश्रा गांधी , जीवन डहरिया , भानु दिवाकर, भैरो चतुर्वेदी, फूलचंद गेंदले, धानसाय, राजेंद्र डहरिया, दिलीप भारद्वाज, उपसरपंच पंच गण व् समाज के वरिष्ठ जन, सतनामसेना, राजमहंत, भंडारी, साटीदार के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ ।

